राॅंची में अपार्टमेंट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा; सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी
राॅंची - राजधानी राॅंची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंड, बंगला स्कूल के पीछे स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में सोमवार अहले सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग को जानकारी दी गई। आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्टर - नदीम दानिश
No Previous Comments found.