राँची के सिलादोन में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम
राँची : राजधानी राँची के सिलादोन क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व, भाईचारे और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मुहर्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पारंपरिक जुलूस में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में "या अली मरहबा"नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिलादोन मुहर्रम कमेटी के एवं सदस्यों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन दसमाइल चौक मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सजाद अंसारी, ने किया,सुहेल अंसारी सचिव, असलम अंसारी कोषाध्यक्ष ,जाफर इमाम कांग्रेस नेता एवं संरक्षक के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष सजाद अंसारी ने मुहर्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने सिलादोन मुहर्रम कमेटी को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए सराहना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को मुहर्रम की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय प्रशासन, मुहर्रम कमेटी एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से मुहर्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। मोहर्रम कमेटी सिलादोन के सदस्य आफाक आलम, जेयारत अंसारी, जुबेर अहमद, फैसल अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी,सरवर अंसारी, शाहिद अंसारी, कुदरत शेख, रेयाज अंसारी, माजिद अंसारी एवं क्षेत्र के गणमान्य उपस्थि रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.