जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त दाउली बरामद
रांची : तमाड़ थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, तमाड़ थाना कांड संख्या 38/2026 दिनांक 26 जून 2026 को धारा 103(1)/351(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस को 24 जून 2026 को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बारेडीह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन गोविन्द्र महतो (70 वर्ष) खेत में बीज बोने गए थे। बीज डालने के बाद वे खेत में एक पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो (50 वर्ष) ने पीछे से आकर लोहे की दाउली से गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी।
मृतक के पुत्र रामायण महतो के लिखित आवेदन के आधार पर 26 जून को तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी
कुईला महतो (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय शिबू महतो, निवासी ग्राम बारेडीह, थाना तमाड़, जिला राँची।
बरामद सामान
हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी, दुलाल कुमार महतो, थाना प्रभारी, तमाड़ थाना। गणेश चौड़े।निमाई सोरेन।
तमाड़ थाना के सशस्त्र बल।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.