बुढ़मू में विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला की समाप्त, जांच में जुटी पुलिस।।
राँची - बुढ़मू थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विजय कुमार सिंह की पत्नी नीशू सिंह (उम्र अज्ञात) ने सोमवार सुबह अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह-सुबह हुई इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पूरे इचापीड़ी गांव सहित स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की जानकारी मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
नीशू सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी
No Previous Comments found.