रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप में ओएसजीएस क्लब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

रांची - खेलगांव, रांची में 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित तीसरी रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में ओएसजीएस क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

व्यक्तिगत स्पर्धा के परिणाम:

50 मीटर राइफल (जूनियर महिला) में आकांक्षा ओझा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पीप साइट राइफल (यूथ महिला) में रेणु कुमारी ने प्रथम तथा मेघा मिंज ने तृतीय स्थान हासिल किया। 25 मीटर .22 राइफल (मास्टर वर्ग) में संतोष ओझा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। पीप साइट राइफल (मास्टर पुरुष) में मनोज अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा में भी रहा दबदबा: पीप साइट राइफल (यूथ महिला) टीम में मेघा मिंज, रेणु कुमारी एवं पीहू सारोन तिर्की की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-12 पुरुष टीम स्पर्धा में विवान मलिक, समयानु मणि एवं मृगांक मितांशु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा में हरिओम कुमार, सुमित कुमार एवं इशित राज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्लब के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्लब के साथ-साथ जिले का भी गौरव बढ़ा है। आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.