रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप में OSGS राइफल शूटिंग क्लब का शानदार प्रदर्शन
राँची - खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज में 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित थर्ड रांची डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में OSGS राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में अनेक पदक अपने नाम किए। क्लब के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में शानदार सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
व्यक्तिगत स्पर्धा के पदक विजेता इस प्रकार हैं—
पीप साइट राइफल (यूथ महिला)
मेघा मिंज – कांस्य पदक (तीसरा स्थान)
पीप साइट राइफल (सब-यूथ महिला)
ईवा शम्स – स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान)
रागिनी कुमारी – रजत पदक (द्वितीय स्थान)
अदिति प्रिया – कांस्य पदक (तृतीय स्थान)
पीप साइट राइफल (अंडर-12 महिला)
अनोखी आभा – स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान)
इप्शिता पांडेय – रजत पदक (द्वितीय स्थान)
पीप साइट राइफल (आईएसएसएफ – जूनियर, सीनियर एवं यूथ वर्ग)
मन्नत कुमारी – स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान)
ओपन साइट राइफल (यूथ महिला)
उत्तरा रॉय – रजत पदक (द्वितीय स्थान)
ओपन साइट राइफल (जूनियर महिला)
अंशिका – रजत पदक (द्वितीय स्थान)
पीप साइट राइफल (सब-यूथ पुरुष)
शेखर पासवान – स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान)
नीरज कुमार – रजत पदक (द्वितीय स्थान)
एमडी. आरफिन जोहा – कांस्य पदक (तृतीय स्थान)
टीम चैंपियनशिप में भी क्लब का दबदबा रहा—
सब-यूथ महिला टीम (ईवा शम्स, रागिनी कुमारी एवं अदिति प्रिया) – प्रथम स्थान
यूथ महिला टीम (मेघा मिंज) – प्रथम स्थान
सब-यूथ पुरुष टीम (शेखर पासवान,नीरज कुमार एवं एमडी. आरफिन जोहा) – प्रथम स्थान अंडर-12 पुरुष टीम (विवान मलिक,सम्यानु मणि एवं मृगांक मितांशु) – प्रथम स्थान प्रतियोगिता में मन्नत कुमारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओवरऑल टॉप स्कोरर का सम्मान भी प्राप्त हुआ। OSGS राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर क्लब के पदाधिकारियों,प्रशिक्षकों,अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.