इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, ब्लैकमेलिंग से परेशान 23 वर्षीय युवती लापता

रांची : घटना के बाद से ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी के अचानक गायब होने से परेशान पिता ने खरसीदाग ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर युवती की दोस्ती एक अज्ञात युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद उस युवक ने युवती को उसकी कुछ निजी (न्यूड) तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 

आरोपी युवक युवती से लगातार पैसों की मांग भी कर रहा था। इस मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से युवती गहरे तनाव में आ गई। परिजनों की शिकायत पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है और तकनीकी सेल की मदद से ब्लैकमेल करने वाले आरोपी युवक की कुंडली खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.