बुढ़मू के अंचल अधिकारी एसीबी की हिरासत में, जमीन मामले में पूछताछ तेज, गिरफ्तारी की भी संभावना।

बुढ़मू :  राजधानी रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने पहले बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से कई घंटों तक पूछताछ की। उसके बयान के आधार पर अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हालांकि एसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि पूछताछ किस मामले में हो रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला भूमि से जुड़े कथित अनियमितता या गड़बड़ी से संबंधित बताया जा रहा है।
जानकारी यह भी है कि अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। यदि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि होती है, तो अंचल अधिकारी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है। पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं और मामले में आधिकारिक खुलासे का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.