सावन से पहले पहाड़ी मंदिर की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

रांची - सावन माह में पहाड़ी बाबा मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को पहाड़ी मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समय पर पूरे हों और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीढ़ी मार्ग, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने घोषणा की कि सावन पर्व के दौरान पहाड़ी मंदिर में शीशे की किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसी सामग्री का उपयोग नहीं करने और दुकानदारों से भी शीशे में पूजा सामग्री की बिक्री नहीं करने की अपील की। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जिले के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.