बुढ़मू के दो गांवों को मिले नए ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

राँची - बुढ़मू ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शनिवार को बुढ़मू प्रखंड के पातकोई और मुरुपिरी सहेदा गांव में नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया गया। विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने पातकोई गांव में 100 केवीए तथा मुरुपिरी सहेदा गांव में 25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया। बताया गया कि दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मरों के चालू होने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के लिए भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

ग्रामीणों ने विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जबकि अब शिकायत मिलने के एक-दो दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में हुए सुधार की सराहना की। विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि बुढ़मू प्रखंड के किसी भी गांव में बिजली संबंधी समस्या लंबित न रहे, इसके लिए खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है। लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना विधायक सुरेश कुमार बैठा की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव,प्रभु यादव,अरशद आलम,अमीरूल हक, सनोज यादव, फिरोज खान, ताज खान सहित दोनों गांवों के ग्रामीण, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.