राशन कार्ड निरस्तीकरण व जुर्माना वसूली पर सांसद संजय सेठ का हस्तक्षेप

राँची - रातू बिना पूर्व सूचना राशन कार्ड निरस्त किए जाने और जुर्माना वसूली के मामले को लेकर भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री संजीव तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को प्रभावित राशन कार्डधारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी रामगोपाल पांडे से बातचीत कर प्रभावित राशन कार्डधारियों से आवेदन लेने और जुर्माना नहीं वसूलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और मामले का निष्पक्ष समाधान किया जाना चाहिए। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि शिकायतों की जांच कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। सांसद के हस्तक्षेप के बाद प्रभावित कार्डधारियों में राहत की उम्मीद जगी है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में राजेश सिंह,मनोज गुप्ता, चन्द्रनाथ महतो,शाहिद अंसारी,सूरज सिंह,अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.