कारोबारी को ऐसा रास्ता दिखाया, जिसने उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
राँची - जमीन के कारोबार में आई मंदी ने एक कारोबारी को ऐसा रास्ता दिखाया,जिसने उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। कभी प्रॉपर्टी डीलिंग के जरिए कमाई करने वाला बॉक्सी खान उर्फ जावेद अब प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप की सप्लाई का सरगना बन चुका था। लेकिन उसका यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। बरियातू थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया और गिरोह के सरगना बॉक्सी खान के साथ उसके साथी सौरभ कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्टर - नदीम दानिश
No Previous Comments found.