डिबडीह पुल के पास चार वाहनों की टक्कर, कृषि विभाग के निदेशक बाल-बाल बचे
राॅंची : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित डिबडीह पुल के पास सोमवार को चार वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कृषि विभाग के निदेशक की सरकारी गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय निदेशक वाहन में मौजूद थे और सुरक्षित बच गए, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निदेशक को सुरक्षित बाहर निकालकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.