श्रावण में गूंजेगा 'हर-हर महादेव' : पहाड़ी मंदिर में हर सोमवारी होगी भव्य महाआरती, 'भोले की दौड़' का भी होगा आयोजन
रांची : श्रावण मास के दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर में धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में आयोजकों ने घोषणा की कि इस वर्ष भी हर सोमवारी पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को शिवभक्तों का सम्मान किया जाएगा तथा महाआरती के बाद खीर महाभोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
बैठक की जानकारी आयोजक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी सोमवारी (10 अगस्त) सुबह 7:00 बजे पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 'भोले की दौड़' का आयोजन होगा। यह दौड़ चुटिया स्थित स्वर्णरेखा तट के इक्कीसों महादेव मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में जलार्पण के साथ संपन्न होगी।
इसके अलावा अंतिम सोमवारी (24 अगस्त) को संध्या महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
नन्द किशोर सिंह चंदेल, सुनील यादव, विनय सिंह, टी.के. मुखर्जी, उदय सिंह, सागर कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, लखन कुमार, अमित कुमार रॉय, अमन ठाकुर, सुजल सोनी, ऋतिक सोनी, अंकित गुप्ता, अजित सिंह, अनिता देवी, कविता वर्मा, विनिता पाठक, नीलम शर्मा, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सुभद्रा देवी, रूबी देवी, बबीता देवी, सोनू गुप्ता, सुधांशु रंजन एवं कृपा शंकर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.