सावन की पहली सोमवारी पर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, पहाड़ी मंदिर जाने वाले कई मार्गों पर नो एंट्री

रांची : कल सावन की पहली सोमवारी को सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर राँची ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

खासकर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक में अहम बदलाव किये गए हैं। सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

सावन की हर सोमवारी यानि 3,10, 17 और 24 अगस्त तथा श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाले प्रमुख रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

* शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
* दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
* मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाला रास्ता
* गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
* बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला रास्ता

 रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.