101 दीपों से सजी पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती, गूंजा 'हर-हर महादेव'।।
रांची - श्रावण मास की पहली सोमवारी पर सोमवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर 101 दीपों के साथ भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के संयोजक नन्द किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पहाड़ी बाबा के भक्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद शाम 5 बजे विधि-विधान के साथ पहाड़ी बाबा एवं अन्य देवी-देवताओं की महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिव भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। उपस्थित भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से रांची सहित पूरे देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर संध्या महाआरती का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष महाआरती को अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में उदय कुमार सिंह, सुनील यादव, अमर सिंह, लखन कुमार, टी.के. मुखर्जी, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, अमन ठाकुर, रितिक सोनी, कविता वर्मा, ज्योति मोदी, सुजल सोनी, ललिता देवी, आरती वर्मा, रूपी देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, मधु कुशवाहा, रूबी सोनी, नीलम शर्मा, अनीता देवी, विनीता पाठक, सुभद्रा देवी, बबीता देवी, नंदनी सोनी, प्रीति ठाकुर, साक्षी ठाकुर, दीपा गुप्ता, सीमा देवी, अरविंद कुमार दुबे सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी
No Previous Comments found.