हाथियों का झुंड डुमरी बाजरा से होते हुए बलराम पतरा पहुंचा, वन विभाग अलर्ट
रांची : नरकोपी थाना क्षेत्र में दो हाथियों का झुंड डुमरी बाजरा से होते हुए निकला और बलराम पतरा में डेरा जमा लिया।हाथियों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय थाना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं और उन्हें परेशान न करें। साथ ही रात में घरों से बाहर निकलते समय सतर्क रहने और टॉर्च अपने पास रखने की सलाह दी गई है।फिलहाल हाथी बलराम पतरा क्षेत्र में ही हैं। वन कर्मी उन पर नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.