आया सावन झूम के: महिला अधिवक्ताओं ने मनाया सावन मिलन समारोह।।
रांची : कचहरी चौक स्थित कोरंथिया होटल में पहली बार महिला अधिवक्ताओं का सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता कविता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। सावन की उमंग को देखते हुए समारोह में हरे रंग के परिधान पहनने की थीम रखी गई थी।
समारोह में महिला अधिवक्ताओं ने जमकर मस्ती की। विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने के साथ सभी ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाई और सावन के गीतों पर झूमते हुए गीत गुनगुनाए। इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला अधिवक्ताओं को श्रृंगार सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक अधिवक्ता कविता वर्मा ने कहा कि महिला अधिवक्ता कोर्ट और घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन उन्हें एक-दूसरे के साथ समय बिताने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
समारोह में महिला अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जीवन के हर सुख-दुःख और संघर्ष में वे एक-दूसरे का साथ देंगी और भविष्य में भी इसी तरह मिलकर खूबसूरत मिलन समारोह आयोजित करती रहेंगी।
समारोह में कविता वर्मा, मौली सिन्हा, वंदना सिंह, प्रीति चौधरी, ममता सिंह, कविता सिंह, राजिका महली, वर्षा सिन्हा, ममता सहाय, पूनम कुजूर, संगीता कुमारी, पूजा सिंह, रश्मि लाल, सुमित्रा गोस्वामी, अमृता दास सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.