विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन सख्त, 750 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू
रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 10 अगस्त को प्रस्तावित छात्र आंदोलन को देखते हुए नए विधानसभा परिसर के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन ने नए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में BNS की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत निर्धारित क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस, प्रदर्शन, सभा और भीड़ जुटाने जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य विधानसभा परिसर की सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है।
छात्र संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में प्रशासन ने आंदोलन को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.