विधानसभा सत्र में विधायक रामचंद्र सिंह ने उठाया सहायक अध्यापकों के हित का मामला
रांची : झारखंड विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने सहायक अध्यापकों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मामले को सदन में उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।विधायक रामचंद्र सिंह ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि परीक्षा में सफल सहायक अध्यापकों को सहायक आचार्य के पद पर शामिल करने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापकों ने लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में परीक्षा में सफल शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।विधायक ने सरकार से सहायक अध्यापकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.