JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता का मामला
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है।
मामले की जांच के दौरान CID ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर पूर्व अध्यक्ष से पूछताछ की थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों में लंबे समय से नाराजगी है। छात्र संगठन लगातार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.