नगड़ी चेक पोस्ट बंद कराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया डिटेन

रांची : नगड़ी मंडल भाजपा अध्यक्ष रीतेश राज के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता नगड़ी बाजार स्थित चेक पोस्ट को बंद कराने के लिए पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय पुलिस बल के साथ तत्काल चेक पोस्ट पहुंचे और मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को डिटेन कर नगड़ी थाना ले गए।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शशि भूषण भगत, केदार महतो, प्रेम सागर महतो, राकेश केसरी, चुड़ामनी महतो, विंध्याचल महतो, राजपाल साहू, बीजू महतो, जयकिशन महतो, विकास उरांव, अजय नायक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

घटना को लेकर चेक पोस्ट के आसपास कुछ समय तक हलचल बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यकर्ताओं को थाना ले जाकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.