चोरी के तीन वाहन बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

बुढ़मू : बुढ़मू थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन गाड़ियां भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, मटन महतो, निवासी लवागढ़ा, थाना बुढ़मू, की लिखित शिकायत के आधार पर बुढ़मू थाना कांड संख्या 50/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त हिमांशु कुमार (22 वर्ष), पिता हरखनाथ महतो, निवासी गेसवे, थाना बुढ़मू, को छापामारी कर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH01F-1286), अल्टो 800 कार (GJ16K-1096) और ओमनी मारुति कार (JH01G-5960) बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। कार्रवाई में खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमृत प्रसाद मेहता, लवकुश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.