"स्वर्गीय पीएन सिंह जी की पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि"
रांची : नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा की अध्यक्षता में पंचायत भवन, नगड़ी में स्वर्गीय पीएन सिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं स्थानीय लोगों ने स्वर्गीय पीएन सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय पीएन सिंह जी के समाजसेवा, जनहित और क्षेत्र के विकास के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेश्वर केसरी ने कहा कि स्वर्गीय पीएन सिंह जी ने अपने जीवन में समाज के गरीब, वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सादा जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिद अहमद ने कहा कि भले ही स्वर्गीय पीएन सिंह जी हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं है, लेकिन उनके विचार, उनके कार्य और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, संघर्ष और समर्पण के मार्ग पर चलकर विकसित बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने कहा कि “स्वर्गीय पीएन सिंह जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समाज और जनहित की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों, विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी सेवा करेंगे। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने बारी- बारी चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेश्वर केसरी प्रोफेसर त्रिवेणी नाथ केसरी लक्ष्मी नारायण सिंह रांची जिला ग्राम कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिद अहमद नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष सहाबीर लोहरा प्रखंड महासचिव मकसूद अंसारी शक्ति महतो माहिर अंसारी महावीर नायक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी रूपेश खलखो विजय उरांव अलीमुद्दीन अंसारी नवल किशोर महतो और स्थानीय गणमान्य मान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.