चान्हो के पंडरी में वज्रपात से बैल की मौत, किसान ने मुआवजे की मांग की,
रांची - चान्हो प्रखंड क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी किसान कलीम अंसारी के बैल की शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से कलीम अंसारी के बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बैल की मौत से किसान को काफी नुकसान हुआ है। कलीम अंसारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मामले में पहल करते हुए सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
रिपोर्टर - नदीम दानिश
No Previous Comments found.