सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

रांची : झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुडी) समाज की ओर से रविवार को अशोक वाटिका बैंक्वेट हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिलाओं ने सावन के गीतों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती कुसुम प्रसाद ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही।
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को समाज की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। गीत-संगीत और मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।
समाज के महासचिव योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता के प्रदर्शन का मंच देना है। ऐसे आयोजन महिलाओं के बीच आपसी संवाद और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी महिलाओं, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार जताया।
मौके पर मुख्य संरक्षक अशोक प्रसाद, उपाध्यक्ष सतीश प्रसाद, उप महासचिव प्रदीप प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष सचिन कुमार साहू, सचिव हरिदास साहू, कार्यालय अधीक्षक राम युगेश्वर साहू, अशोक साहू, अजय साहू, सदानंद प्रसाद, बसंत प्रसाद, विवेक प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, अनिल प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे। आयोजन में शारदा प्रसाद, ममता प्रसाद, रश्मि साहू, अनामिका साहू, पूनम साहू, सुजाता साहू, अनीता साहू, निभा साहू, अस्मिता देवी, सुप्रिया रानी, वसुंधरा प्रसाद और सपना प्रसाद समेत कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.