रांची के पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फंदे से झूलकर दी जान, प्रशासनिक महकमे में शोक

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटका मिला। वह सिदो-कान्हू पार्क के समीप स्थित अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। लंबे समय से बीमारी से परेशान बताए जा रहे सुनील कुमार सिंह की मौत की खबर से प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके अधिकारी और कर्मचारी भी घटना से सकते में हैं।

पुलिस के अनुसार, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य पटना में रहते हैं। शनिवार रात उन्होंने कुछ परिचितों से बातचीत की थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। रविवार सुबह नौकरानी काम के लिए फ्लैट पर पहुंची, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.