नयासराय में जनता पॉली क्लिनिक का शुभारंभ ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रांची : राजधानी रांची के नयासराय क्षेत्र में जनता पॉली क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन डॉक्टर जोय्तिसना कुमारी, मुखिया ममता तिर्की एवं सरपंच इनामुल हक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्लिनिक में डॉ. ज्योत्सना कुमारी की देखरेख में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास तौर पर महिला एवं शिशु रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा भी क्लिनिक में दी जाएगी।

इस अवसर पर मेडिकल के संचालक साहिल अहमद ने बताया कि नयासराय और आसपास के क्षेत्र में एक मेडिकल एवं स्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों को इलाज और जांच के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की इसी समस्या को देखते हुए जनता पॉली क्लिनिक शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया। संचालक साहिल अहमद ने कहा कि आगे भी क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। जनता पॉली क्लिनिक के शुरू होने से नयासराय एवं आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर -  नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.