रांची के कांटाटोली में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट; FIR दर्ज
रांची : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित हरिजन बस्ती में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया।
बताया जा रहा है कि बच्चों के आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस मारपीट में एक महिला के घायल होने की सूचना है।
वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने मारपीट के साथ सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लोअर बाजार थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.