"चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन"

बुढ़मू :  काके प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन काके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नया ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है और बिजली आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। इस मौके पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने पर महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले ट्रांसफार्मर बदलने में एक महीने तक का समय लग जाता था, लेकिन अब बिजली विभाग के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। बिजली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उप मुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा और अमीरुल हक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.