सुदीब्य कुमार सोनू के निधन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने जताया गहर शोक
रांची - गिरिडीह में शनिवार देर रात झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में माने जाते थे। वे नगर विकास,पर्यटन,कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है।
रिपोर्टर - जितेन्द्र
No Previous Comments found.