ज्वैलर्स दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
रांची : नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वेलर्स में हुई चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी की सामान सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर की सुबह राहुल ज्वेलर्स में चोरी हुई थी जिसका दुकान संचालक शंभू सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था. वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे एवं तकनीकी शाखा की मदद से अशोक लोहरा पिता स्वर्गीय संजय लोहरा, नामकुम एवं क्षितिज कच्छप पिता स्वर्गीय सुधीर अविनाश कच्छप, कुसई कालोनी डोरंडा निवासी को गिरफ्तार किया गया है टीम में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सोनू दास, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, विपुल चंद्र मंडल व सशस्त्र बल शामिल थे।
रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह
No Previous Comments found.