कम रेट पर काम कराने को लेकर टाइल्स मिस्त्रियों में नाराजगी, रेट बढ़ाने पर हुई चर्चा

रांची : रातू प्रखंड के कोटा-भोड़ा मैदान में आज रविवार सुबह 10 बजे राँची जिला टाइल्स मिस्त्री एकता संगठन का बैठक आयोजित की गई। बैठक में टाइल्स मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों द्वारा कम रेट पर काम किए जाने तथा वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मजदूरी रेट बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रातू, बुढ़मू, खलारी, कांके सहित राँची जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में टाइल्स मिस्त्री एवं ठेकेदार शामिल हुए। इस दौरान मिस्त्रियों ने काम की बढ़ती लागत और मेहनत के अनुरूप उचित मजदूरी रेट तय करने की आवश्यकता पर अपनी बातें रखीं। संगठन के सदस्यों ने कहा कि टाइल्स मिस्त्रियों को एकजुट होकर अपने काम का उचित रेट निर्धारित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए, ताकि किसी भी मिस्त्री को मजबूरी में कम दर पर काम न करना पड़े। बैठक में आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।

वहीं, उपस्थित मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों ने क्षेत्रवार काम के रेट को लेकर आपसी सहमति बनाने तथा आगे भी इस मुद्दे पर बैठक कर ठोस निर्णय लेने की बात कही। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और कार्य की मौजूदा दरों को बैठक में रखा ।

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.