नरकोपी पहुंचे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, ग्रामीणों के साथ की बैठक, बोले- बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें
रांची : बेड़ों, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की नरकोपी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर बातचीत की।
इस दौरान बंधु तिर्की ने ग्रामीणों से विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नरकोपी में बहुत अधिक कार्य करने की जरूरत है और इस क्षेत्र में ग्रामीणों को भी साथ मिलकर प्रयास करना होगा। तभी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि करम पूजा के बाद क्षेत्र में एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और आपसी भाईचारा मजबूत हो।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.