रांची के सैनिक मार्केट में बड़ा हादसा: आजाद फार्मेसी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रांची :  राजधानी के भीड़भाड़ वाले सैनिक मार्केट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित मशहूर आजाद फार्मेसी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से धुएं का गुबार उठता देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लाखों की दवाइयां जलकर खाक

इस आगजनी में दुकान के अंदर रखी लाखों रुपये की दवाइयां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। संचालक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.