राज्यधानी राँची के इरबा कैंसर अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएं, मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

रांची :  राजधानी रांची से सटे इरबा स्थित अब्दुल रज़ाक अंसारी कैंसर अस्पताल में मरीजों के इलाज और जांच के लिए आधुनिक मशीनों के साथ विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद के अनुसार, मरीजों को जांच एवं इलाज के लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अस्पताल में ही आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिल सके। अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह  ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। समय पर जांच और उचित इलाज मिलने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लैब विभाग में विभिन्न प्रकार की जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि मरीजों के इलाज में अनावश्यक देरी न हो और चिकित्सकों को समय पर उपचार शुरू करने में सुविधा मिले।

जांच विभाग के मैनेजर राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाता है ताकि रीजों की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कोशिश रहती है, ताकि चिकित्सक समय पर इलाज शुरू कर सकें और उपचार की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में जांच और इलाज की सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। सफाई कर्मी पूरे दिन अस्पताल परिसर की साफ-सफाई में योगदान देते हैं, ताकि मरीजों के साथ उनके परिजनों और चिकित्सकों को भी स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण भी स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सफाई की जाती है और समय-समय पर सुगंध का छिड़काव भी किया जाता है, जिससे अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और सुखद बना रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.