विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
रांची : राजधानी रांची के इरबा अब्दुल राजाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर साहिन कौसर के निर्देश पर किया गया। इस दौरान लोगों को अल्जाइमर और डिमेंशिया के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को डिमेंशिया की समय रहते पहचान और सही जानकारी के महत्व के बारे में बताया गया। इस वर्ष विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम “The Earlier You Know, The More You Can Do: A Dementia Diagnosis Matters” रखी गई है।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि डिमेंशिया के लक्षणों की समय रहते पहचान करें और सही समय पर इलाज एवं चिकित्सकीय सलाह लें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को समझाना रहा।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.