टंडवा में बंदी का नहीं दिखा असर, परियोजनाओं में जारी रहा काम
रांची : उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के एनकाउंटर के विरोध में संगठन द्वारा घोषित बंदी का टंडवा क्षेत्र में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। एनटीपीसी, आम्रपाली, मगध, चट्टी-बारियातु समेत अन्य कोयला परियोजनाओं में भारी वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा।
बंदी की घोषणा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एहतियात के तौर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन की सतर्कता के बीच परियोजना क्षेत्रों में गतिविधियां सामान्य रहीं और भारी वाहनों का आवागमन बेखौफ जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक बंदी का जनजीवन और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखा।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.