राजधानी राँची में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब शहर के लिए आफत बनती जा रही है
राँची : शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण बड़ा हादसा हो गया, जब धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (सचिवालय) परिसर में एक विशालकाय पेड़ धाराशायी हो गया।
पेड़ गिरने की इस घटना में परिसर में पार्क की गईं कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ सीधे अधिकारियों और कर्मचारियों की गाड़ियों की कतार पर जा गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गाड़ियों के अंदर या पेड़ के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
राँची और आसपास के क्षेत्रों में हो रही अनवरत बारिश के कारण शहर की मिट्टी बेहद नरम हो चुकी है। जमीन ढीली होने की वजह से जड़ों की पकड़ कमजोर पड़ रही है, जिससे पुराने और भारी पेड़ धाराशायी हो रहे हैं।
रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह

No Previous Comments found.