डीएमएफटी मद से पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

बुढ़मू :  ठाकुर गांव के कार्जुआ टोली में शुक्रवार को डीएमएफटी मद से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार एवं बबलू उरांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव यूनुस अहमद अंसारी, पूर्व मुखिया सीताराम पाहन, उमा पांडे, हाफिज राजा, अशजद राजा समेत कई लोग उपस्थित थे। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.