उमेडंडा में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

बुढ़मू :  प्रखंड क्षेत्र के उमेडंडा गांव के पश्चिमी टोला में शुक्रवार को 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार एवं कांग्रेस नेता यूनुस अहमद अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर कांग्रेस नेता यूनुस अहमद अंसारी ने कहा कि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रयास से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में दो-तीन दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है।
उन्होंने कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जल्द झारखंड सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांके विधानसभा क्षेत्र से अब तक कोई विधायक मंत्री नहीं बना है। सुरेश कुमार बैठा के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भूषण अंसारी, जितेंद्र साहू, सिद्धीक अंसारी, शिवनंदन मुंडा, कुदुस अंसारी, असजद राजा, हाफिज राजा, अंसारुल हक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.