पिठोरिया में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने पूजा समितियों के साथ की बैठक।।
पिठोरिया : दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को पिठोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अमर कुमार ने की। उन्होंने पूजा के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में प्रशासन की ओर से पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.