रांची पिस्का ओवरब्रिज में डस्टर कार से लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद

रांची , पिस्कानगड़ी :  गुप्त सूचना के आधार पर रांची नारको टीम ने शुक्रवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए एक डस्टर कार से करीब लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया। कार्रवाई नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय एवं पुलिस बल के सहयोग से की गई। टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। मौके से आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ गांजा और वाहन को जब्त कर टीम उन्हें अपने साथ रांची ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा। मामले में रांची के पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.