‘एक शाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम’ पर कुल हिंद मुशायरा एवं कवि सम्मेलन

रांची : आजाद जनता दरबार (ए/एफ), रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आगामी 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को 'एक शाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम' शीर्षक से कुल हिंद मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8:30 बजे से अनम किला, आजाद नगर, नयासराय, भारत पेट्रोलियम के निकट, रांची में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए मो आज़ाद अंसारी ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य, शायरी और कविता के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से शायरों और कवियों के शामिल होने की संभावना है। मुशायरे और कवि सम्मेलन में साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के कन्वेनर समाजसेवी आजाद अंसारी हैं. कार्यक्रम की निजामत सुफियान हैदराबाद और असीम काकोरी करेंगे. इस मौके पर शायर हाशिम फिरोजाबादी,डॉक्टर सबा बलरामपुरी, असद आज़मी, गुले सबा, प्रतिभा यादव,सहर अंजुम, नंदिनी अंजुम और गुफरान चुलबुल, जमील अख्तर ज़ैदपुरी, मुमताज़, अलिफ़, निसार दानिश, अत्ताउल्लाह रहबर राँचवी, कैफ़ी आज़मी मौजूद रहेंगे.जेबा परवीन एवं अनाम आजाद को सेकंड डायरेक्टर के रूप में तथा असद आजमी को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए परदे का विशेष इंतजाम किया जाएगा। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, शायरी और कविता के प्रशंसकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता में आज़ाद अंसारी,समीर अली मौलाना अनवर उल हक  और मोहम्मद अरसलान मौजूद थे.

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.