राँची के होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया

रांची :  राजधानी राँची के होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर कल शनिवार आधी रात एक दर्जन से अधिक होटलों और बार में पुलिस ने रेड मारी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन युवतियों के साथ 8 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं होटल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

अब पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है कि आखिर इस अनैतिक धंधे के पीछे कौन-कौन से चेहरे छिपे हैं। पुलिस की जांच में होटल के भीतर बार बालाओं से डांस कराने की बात भी सामने आई है। पुलिस को शक है कि कथित देह व्यापार के लिए युवतियों को दलालों के जरिए होटल तक पहुंचाया जाता था।

बताया जा रहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से इस नेटवर्क के तार जुड़े हो सकते हैं. कमरों तक युवतियों को पहुंचाए जाने और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी पुलिस जांच का हिस्सा है।जांच में चार हजार से लेकर दस हजार रुपये तक कथित डील की बात भी सामने आई है।

लालपुर के कई होटलों में भी पड़ी रेड: होटल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है। पुलिस तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। उधर लालपुर थाना क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा बार में पुलिस टीमों ने जांच की इस दौरान संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई।

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.