रातू रोड ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ

रांची : रातू रोड ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। पंडरा निवासी किशन सिन्हा शनिवार को ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे से उनका गला कट गया और वे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रातू रोड और आसपास के इलाकों में कुछ लोग प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं, कई बार पतंग का मांझा टूटकर सड़क और ओवरब्रिज पर गिर जाता है। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को इसका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही ऐसे मांझे से पतंग उड़ाने वालों और इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.