SIR-2026 की विसंगतियों के समाधान और समयसीमा बढ़ाने की मांग, आमया संगठन ने BDO को सौंपा मांग पत्र
नगडी : SIR-2026 में विभिन्न प्रकार के विसंगति से उत्पन्न समस्याओं के समाधान एवं अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आमया संगठन के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपाली भगत को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के नाम मांग पत्र सौपां गया।
संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष
एस अली ने बताया कि बहुत सारे लोगों के पास जानकारी के अभाव या अशिक्षित होने के कारण उनके पास शैक्षाणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण, आवासीय प्रमाण, जाति प्रमाण, पासपोर्ट, परिवारिक सूची एवं अन्य प्रमाण-पत्र नही है, ऐसे लोग नोटिस के साथ मांगे गए प्रमाण पत्र देने में असक्षम है और इन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समुचित समय भी नही दिया जा रहा है।
क्रामिक प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग झारखंड सरकार द्वारा पत्रांक 5534 दिनांक 37/08/2026 एवं उसके पूर्व अंचल अधिकारी एवं उपायुक्त को राज्य के निवासियों के विभिन्न आवश्यकताओं हेतू जाति/आय/स्थानीय निवासी एवं EWS प्रमाण पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन निर्माण का निर्देश है लेकिन उसका अनुपालन नही हो रहा है।
सुझाव/मांग-
(1) 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए ताकि सभी के मामले पर सुनवाई एवं साक्ष्य रखने का अवसर मिल सके।
(2) जिन लोगों ने जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि निर्माण के लिए आवेदन कर रखा है उसे निर्गत किया जाए।
(3) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के दिशानिर्देश अनुसार वैसे लोग जिन्होंने खतियान के साथ वंशावली एवं परिवारिक सूची निर्माण के लिए आवेदन दिए है उसे निर्गत किए जाए।
(4) मुखिया/वार्ड पार्षद/ स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा जारी प्रमाण-पत्र एवं स्वयं द्वारा घोषित घोषण पत्र के आधार पर मामले पर निराकरण का आदेश करें।
इस मौके पर आमया संगठन के केन्द्रीय सचिव हारिश आलम, इस्मे आजम, आरिफ अंसारी उपाध्यक्ष जिला रांची ग्रामीण, युवा कांग्रेस, सलमान साजिद नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष युवा कांग्रेस, शेख अयूब, सुजीत उरांव, सन्नी उरांव, इम्तियाज आदि शामिल थे।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.