200 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रांची ,मांडर : मुड़मा जतरा स्थल के निकट सेना के सेवानिवृत्त जवान बिरसा उरांव के निर्माणाधीन मकान को बुधवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढाह दिया था.. आरोप है कि इस दौरान विरोध करने पर भीड़ ने बिरसा उरांव औऱ उनके परिवार के अन्य सदस्यो के साथ मारपीट की थी और उनका मोबाइल भी छीन लिया था मामले को लेकर बिरसा उरांव ने सरना धर्मगुरु बंधन बंधन तिग्गा, राजी पड़हा जतरा संचालन समिति के अध्यक्ष जागराम उरांव राजेश उर्फ रंथू उरांव. नगड़ा मुखिया बहादुर उरांव, मूडमा मुखिया बंधना उरांव, रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष चान्हो के बरहे निवासी शिव उरांव, अनिल उरांव, कमले किसपोटा बिहारी लकड़ा, चारो उरांव, बिशुआ उरांव, जतरु उरांव, धीनू उरांव, बीरेंद्र उरांव,रवि तिग्गा, विद्या सागर करकेट्टा, सीताराम भगत, नारायण उराव. लछु उरांव, बिरसा उरांव कुणाल उरांव, राहुल कुजूर, सुखदेव उरांव औऱ चिंता उरांव सहित 23 नामजद औऱ दो सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस नें कार्रवाई करते हुए बिहारी उरांव औऱ बिशुवा उरांव नामक दो नामजद आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भी भेज दिया है..
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.