पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, गोवंशीय पशु मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पिठोरिया : पिठोरिया थाना पुलिस ने कांड संख्या १०६/२६ के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त शाहरुख अंसारी उर्फ गुलफान अंसारी (लगभग २५ वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुबारक अंसारी का पुत्र है और बांधगड़ा, मक्का, थाना बुढ़मू, जिला रांची का निवासी बताया गया है।
उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा ३१७(५) एवं ३(५), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, १९६० की धारा ११(१)(क), (घ), (ङ), (च) तथा झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम, २००५ की धारा १२ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.