पेनल्टी शूटआउट में हेसमी मांडर ने बुढ़मू को हराया, जीता फाइनल।।

बुढ़मू : चाया मुर्गी मैदान में ऑलराउंडर अकादमी मुर्गी के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुढ़मू और हेसमी मांडर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का फैसला हुआ, जिसमें हेसमी मांडर की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट का उद्घाटन कांके विधायक के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी एवं शमीम बड़ेहार ने गोल मारकर किया। मैच देखने के लिए मैदान में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही।

इस मौके पर शमीम बड़ेहार ने कहा कि अगले टूर्नामेंट से पहले इस मैदान में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने मैदान के विकास को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांग्रेस नेता यूनुस अहमद अंसारी, मुरुपिरी पंचायत की मुखिया सविता देवी, पंचायत समिति सदस्य रूही देवी, अकील अहमद, शमीम अंसारी, सनोज यादव, सरोज शिखर, हाफिज राजा और अंसार उल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पारस यादव एवं दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

 रिपोर्टर  : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.